परेशान रातों मे वो तुम ही तो थे,
उन खयालातों मे वो तुम ही तो थे,
ज़रा मुस्करा दूं, उन बातों मे वो तुम ही तो थे,
कुछ मै कह दूं, उन सवालों मे वो तुम ही थे,
ऐ मेरी ज़िन्दगी जीना जिसने सिखाया, वो तुम ही तो थे,
आंखें करु बंद या खुली, नज़र आये जो, वो तुम ही तो थे,
क्या कहूं इस पल मे, तुम ही हो, उस पल मे वो तुम ही तो थे,

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें